महराजगंज में गौं सदन को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी : डीएम ने मधवलिया गौसदन का निरीक्षण कर सौर ऊर्जा और चारा उत्पादन बढ़ाने के दिए निर्देश

महराजगंज के गौंसदन को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रशासन ने कमर कस ली है, जिलाधिकारी ने गौंसदन परिसर का निरीक्षण किया और वहां चल रही गतिविधियों का जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोकाष्ठ, वर्मी कंपोस्ट निर्माण, भूसा और चारे की स्थिति का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सोलर ट्यूबवेल का प्रस्ताव :-
जिलाधिकारी ने परिसर में नियमित सफाई कराने और समय-समय पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए, उन्होंने बिजली संकट से बचने के लिए सोलर ट्यूबवेल लगवाने की बात कही ताकि जलापूर्ति कभी बाधित न हो और बिजली बिल में भी कटौती हो सके, इसके साथ ही गोसदन की भूमि पर सोलर प्लांट लगवाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

143 कुंतल गोकाष्ठ का निर्माण, 93 कुंतल की बिक्री :-
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गोसदन में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा अब तक 143 कुंतल गोकाष्ठ का निर्माण किया गया है, जिसमें से 93 कुंतल गोकाष्ठ 500 रुपए कुंतल की दर से बेचा जा चुका है, इससे गोसदन को 9300 रुपए और समूह को 37200 रुपए की आय प्राप्त हुई है।

550 कुंतल वर्मी कंपोस्ट तैयार :-
इसी प्रकार 550 कुंतल वर्मी कंपोस्ट का निर्माण किया गया है, 342 कुंतल कंपोस्ट की बिक्री से गोसदन को 48,000 रुपए और समूह को 1,79,772 रुपए की आय हुई है, जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इन उत्पादों को बेहतर मार्केट लिंकेज दिलाने का प्रयास किया जाए।

हरे चारे की उपलब्धता बढ़ाने और बांस रोपण के निर्देश :-
गोसदन में पशुओं के लिए भूसा और हरे चारे की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने हरे चारे का उत्पादन बढ़ाने को कहा, साथ ही रेंजर मधवलिया को गौंसदन की भूमि पर बांस का रोपण कराने के निर्देश दिए ताकि अतिरिक्त आय अर्जित की जा सके।

गौंसदन को आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य :-
जिलाधिकारी ने कहा कि गोसदन की व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी इस दिशा में समर्पित होकर काम करें ताकि गोसदन अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं कर सके और अतिरिक्त आय भी अर्जित कर एक मॉडल गोसदन के रूप में उभरे।

  • Related Posts

    UP में 2027 की तैयारी तेज, दो दिवसीय दौरे पर आ रहे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन:
    • September 20, 2026

    उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और…

    Continue reading
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण:
    • September 17, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष राकेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ विश्वविद्यालय से PDA Youth Meet Up अभियान का आगाज, शिक्षा-रोजगार पर हुई चर्चा:
    अखिलेश यादव पर पोस्टर के जरिए निशाना, ‘माफिया’ वाली तस्वीरों से गरमाई यूपी की सियासत:
    ओवैसी की यूपी में एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, गठबंधन पर भी दिया जवाब:
    UP में 2027 की तैयारी तेज, दो दिवसीय दौरे पर आ रहे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन:
    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा बयान, सपा-बीजेपी पर लगाए आरोप: