मेघालय पुलिस के अनुसार हत्या को अंजाम भले ही अन्य आरोपियों ने दिया हो, लेकिन साजिश में सोनम की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता

Raja Murder Case: राजा के सिर पर थे वार के निशान, मेघालय पुलिस ने बताई राज कुशवाहा और सोनम की मिलीभगत की कहानी :-

मेघालय पुलिस के अनुसार हत्या को अंजाम भले ही अन्य आरोपियों ने दिया हो, लेकिन साजिश में सोनम की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता, हत्या के पीछे सोनम और राज कुशवाहा के बीच प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई जा रही है।

Meghalaya honeymoon couple missing: इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पत्नी सोनम समेत अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, बताया गया कि सोमवार सुबह सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण किया, मामले की जांच कर रही मेघालय पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड को दूसरे आरोपियों ने अंजाम दिया, लेकिन हत्या की साजिश रचने में सोनम की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि राज का शव मिलने के बाद से सोनम इतने दिन तक अंडरग्राउंड थी, हत्या के पीछे एक वजह सोनम और राज कुशवाहा के प्रेम-प्रसंग को भी माना जा रहा है, हत्या की असल वजह क्या रही अभी पुलिस इसकी जांच कर रही है।

बता दें कि राजा रघुवंशी का शव 2 जून को मेघालय के शिलांग स्थित ओसरा हिल्स की गहरी खाई से मिला था, शव मिलने के बाद से ही पत्नी सोनम रघुवंशी लापता थी, उसकी तलाश लगातार जारी थी।

गाजीपुर के ढाबे से हिरासत में ली गई सोनम :-
इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सोनम को गाजीपुर के नंदबाग इलाके के एक ढाबे से हिरासत में लिया गया है, देर रात पुलिस को सोनम की लोकेशन की सूचना मिली थी, सोनम ने अपने भाई को फोन किया था, जिससे पुलिस को उसका सुराग मिला।

क्यों इतने दिनों तक अंडरग्राउंड थी सोनम :-
मामले की जांच कर रही मेघालय पुलिस ने बताया कि राजा के सिर पर धारदार हथियार से वार के दो निशान थे, शुरुआती जांच के मुताबिक हत्याकांड को दूसरे आरोपियों ने अंजाम दिया, लेकिन हत्या की साजिश रचने में सोनम की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता, आखिर सोनम भी इतने दिनों तक अंडरग्राउंड थी, अभी यह कहना मुश्किल है कि हत्या का मकसद क्या था, लेकिन अगर हम सभी तथ्यों को जोड़ते हैं तो पता चलता है कि राज कुशवाहा और सोनम की इसमें मिलीभगत रही होगी, राज कुशवाहा यहां नहीं था, लेकिन वह अन्य तीन आरोपियों के संपर्क में था।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: