जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ी संख्या आईसीयू में 20 और एसएनसीयू में 22 नवजात भर्ती

महराजगंज जिला अस्पताल में मौसम परिवर्तन का असर दिखने लगा है, अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, तेज बुखार, डायरिया, खांसी और उल्टी से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं, आईसीयू में 20 गंभीर मरीज और एसएनसीयू में 22 नवजात शिशु भर्ती हैं, बच्चों और बुजुर्गों में बीमारी का असर ज्यादा है।

ओपीडी बंद होने के बाद इमरजेंसी विभाग में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है, यहां दुर्घटनाग्रस्त मरीजों के अलावा बुखार, खांसी, पेट में मरोड़, ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीज भी आ रहे हैं। चिकित्सक कुछ मरीजों को दवा और ग्लूकोज देकर घर भेज रहे हैं, गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।

कोल्हुई, हरखपुरा, पकड़ी, सिसवा, मोहनापुर, बरवा, खुटहा बाजार और लक्ष्मीपुर जैसे ग्रामीण इलाकों से भी मरीज पहुंच रहे हैं, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि सभी भर्ती मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जी मिचलाना, पेट दर्द, लूज मोशन, डिहाइड्रेशन और बुखार की स्थिति में झोलाछाप डॉक्टरों से बचें और सरकारी अस्पताल में इलाज कराएं।

  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
    NEET-UG पेपर लीक केस में 13 आरोपी, NTA के 3 एक्सपर्ट्स भी चार्जशीट में शामिल:
    ‘ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं’, मौलाना साजिद रशीदी के बयान से छिड़ा विवाद:
    बड़ा फैसला: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली बंद:
    महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म: