बीडीसी के भाई पर जानलेवा हमला

बीडीसी सदस्य के भाई पर जानलेवा हमला, चाकू, लाठी और राड से किया वार, पुलिस कर रही जांच :

महराजगंज, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर अदरौना गांव में बीडीसी सदस्य विरेन्द्र के भाई भगौती पर मंगलवार की देर शाम उस वक्त जानलेवा हमला किया गया जब वह फरेन्दा से घर लौट रहे थे, इस हमले से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।

हमले की पूरी घटना :
जानकारी के अनुसार भगौती जैसे ही मिलिआहे टोला के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों – रामफल, सोहन, सुरेन्द्र, धर्मेंद्र और पिंटू उर्फ तीजू — ने उन्हें रास्ते में रोक लिया, इन लोगों ने पहले भगौती से गाली-गलौज की, जब भगौती ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जबरन गाड़ी से खींचकर नीचे गिरा दिया और फिर लाठी, डंडा, लोहे की रॉड और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस हमले में भगौती का बायां हाथ टूट गया, चाकू से उनकी बाईं आंख के ऊपर गंभीर वार किया गया, वहीं सिर में भी गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गए, घटना के दौरान हमलावरों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर पुलिस में शिकायत की गई, तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे।

स्थानीय लोगों ने दी मदद:
घटना के बाद शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह भगौती को हमलावरों से बचाया, ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना उनके भाई विरेन्द्र को दी। आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से भगौती को पहले बनकटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया।

पुलिस का बयान:
बृजमनगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है, थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हमले के पीछे पुरानी रंजिश सामने आ रही है, पीड़ित परिवार की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की जा चुकी है, पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह हमला एक बार फिर से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, ग्रामीणों की मांग है कि जिला प्रशासन तत्काल सख्त कदम उठाए ताकि ऐसे हमलों पर अंकुश लगाया जा सके।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    3 Idiots 2 जल्द आएगी! Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा: