न्यायालय के आदेश पर पांच के विरुद्ध लूट व दंगा करने का मामला दर्ज – “डेढ़ वर्ष पूर्व शिक्षक से मारपीट कर लूटे गए थे तीन हजार रुपये” :

न्यायालय के आदेश पर पांच के विरुद्ध लूट व दंगा करने का मामला दर्ज – “डेढ़ वर्ष पूर्व शिक्षक से मारपीट कर लूटे गए थे तीन हजार रुपये” :

बृजमनगंज, महाराजगंज
बृजमनगंज थाना क्षेत्र में लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व प्राथमिक विद्यालय बहेरवां में तैनात शिक्षक महेंद्र कुमार के साथ मारपीट, लूटपाट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल की घटना में विशेष न्यायाधीश, एससी-एसटी एक्ट, महाराजगंज के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

धाराएं

घटना 6 दिसंबर 2023 की बताई जा रही है, महेंद्र कुमार, जो ग्राम जंगल जरलहवा, थाना पनियरा के निवासी हैं, विद्यालय से पढ़ाकर घर लौट रहे थे, जैसे ही वह बनगढ़िया तिराहे पर पहुंचे, तभी आरोपितों ने उन्हें रोक लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनकी मोटरसाइकिल को गिरा दिया, इसके बाद उनके साथ मारपीट कर तीन हजार रुपये लूट लिए और दोपहिया वाहन में तोड़फोड़ भी की गई।

पीड़ित शिक्षक द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, इसके बाद उन्होंने न्यायालय का सहारा लिया, न्यायिक सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए संतोष सिंह, आदर्श सिंह, गोपाल (सभी निवासी ग्राम सहजनवा बाबू), महेश (निवासी ग्राम मटिहनवा) और राजेश (निवासी ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ टोला लोधपुर) के विरुद्ध लूट, दंगा, धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि न्यायालय के निर्देश के बाद सभी पांचों आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

  • Related Posts

    बलिया में PDA YOUTH MEET UP: शिक्षा, रोजगार और छात्रवृत्ति के मुद्दे उठे, 2027 चुनाव पर भी चर्चा:
    • October 25, 2026

    बलिया, 24 अक्टूबर 2026 | समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर पाण्डेय के नेतृत्व में PDA YOUTH MEET UP अभियान के तहत सतीश चंद्र महाविद्यालय में नौजवानों की बैठक…

    Continue reading
    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, ₹3,170 तक पहुंचा टिकट का दाम:
    • October 22, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ की रिलीज से पहले बढ़ी चर्चा, 3,170 तक पहुंची टिकट की कीमत, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *