महराजगंज : बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण – जिलाधिकारी ने पेंशन मामलों व मध्यान्ह भोजन योजना में सुधार के दिए निर्देश :

बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण – जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, पेंशन मामलों व मध्यान्ह भोजन योजना में सुधार की आवश्यकता पर जोर :

महराजगंज: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने वित्त एवं लेखा कार्यालय, साथ ही सर्व शिक्षा अभियान अनुभाग का भी गहन अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने वित्त लेखाधिकारी को निर्देशित किया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन संबंधी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, उन्होंने सहायक वित्त लेखाधिकारी को शिक्षा मित्रों एवं अनुसेवकों को मानदेय का नियमित भुगतान करने के निर्देश भी दिए।

मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बच्चों को नियमित रूप से फल उपलब्ध कराने तथा रसोइयों को समय पर मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान न्यायिक वादों से संबंधित फाइलों की भी समीक्षा की गई, जिलाधिकारी ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और कार्यालय परिसर की स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष बल दिया, साथ ही, अनुपयोगी दस्तावेजों के नियमानुसार निस्तारण के निर्देश भी दिए।

उन्होंने बीएसए को सभी पटल सहायकों के कक्षों के बाहर नामपट्टिकाएं लगाए जाने के निर्देश दिए, निरीक्षण के समय बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋद्धि पांडेय भी मौजूद रहीं।

  • Related Posts

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    • June 25, 2026

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने अपनी नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को जारी की गई सूची में कुल 64 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी…

    Continue reading
    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा: