महराजगंज – जिला स्वच्छता समिति की बैठक, ठोस-तरल कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई :

महराजगंज – जिला स्वच्छता समिति की बैठक, ठोस-तरल कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई :

महराजगंज ;
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और पंचायतीराज विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतों में ठोस और तरल कचरा प्रबंधन के कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य निर्णय और निर्देश :

व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के दूसरे चरण में पात्र लाभार्थियों की सूची का जिला स्तर पर पुनः सत्यापन किया जाएगा,
प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के तहत पतरेगवां की यूनिट में तीन विकास खंडों से कचरा निस्तारित होगा।

नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में बढ़ती समस्या को देखते हुए ठूठीबारी में नई प्लास्टिक वेस्ट यूनिट स्थापित की जाएगी,
फीकल स्लज प्रबंधन के लिए डीस्लजर का चयन और स्लज निस्तारण हेतु बागवानी या फार्म हाउस की सरकारी भूमि चिह्नित की जाएगी।

सड़क की पटरियों व सरकारी स्कूलों की सफाई पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इसके साथ ही, 15वें और 5वें वित्त आयोग के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, जिन विकास खंडों का प्रदर्शन असंतोषजनक पाया गया, उन्हें दो दिन के भीतर सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, डीआरडीए परियोजना निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: