राहुल-अखिलेश की नजदीकी ने दिया 2027 का संदेश, संसद में दिखी जुगलबंदी, यूपी में गठबंधन पर उठे सवालों को मिला जवाब :

राहुल-अखिलेश की नजदीकी ने दिया 2027 का संदेश, संसद में दिखी जुगलबंदी, यूपी में गठबंधन पर उठे सवालों को मिला जवाब :

कुछ दिन पहले तक तीखे बयानों के जरिए एक-दूसरे पर निशाना साधने वाली कांग्रेस और समाजवादी पार्टी अब एक मंच पर दिखाई दे रही हैं, संसद के मानसून सत्र में दोनों दलों के नेताओं की अभूतपूर्व एकजुटता ने राजनीतिक हलकों का ध्यान खींचा है, राहुल गांधी केंद्र सरकार पर आक्रामक तेवर अपनाए हुए हैं, वहीं अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने सोमवार को संसद में खड़गे जी से गले मिलकर जन्मदिन की बधाई दी थी

दोनों दलों के नेता संसद में कंधे से कंधा मिलाकर विपक्षी एकता का संदेश दे रहे हैं, इसे उस बहस के जवाब के तौर पर भी देखा जा रहा है, जो गठबंधन के भीतर इसे लेकर समय-समय पर उठती रही है — खासतौर पर इमरान मसूद जैसे नेताओं के बयानों के बाद।

21 जुलाई को मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गर्मजोशी से जन्मदिन की बधाई दी, फोटो सेशन और खुली बातचीत ने दोनों दलों की रणनीतिक और व्यक्तिगत निकटता को रेखांकित किया, अगले ही दिन, राहुल गांधी और अखिलेश यादव संसद के मकर द्वार पर एक साथ नजर आए — यह दृश्य प्रतीक था एक मजबूत राजनीतिक साझेदारी का।

राहुल गांधी और अखिलेश यादव एक साथ नज़र आए

बिहार की मतदाता सूची की समीक्षा के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को आड़े हाथों लिया और उत्तर प्रदेश को भी इससे जोड़ते हुए उपचुनावों में कथित धांधलियों और प्रशासनिक हस्तक्षेप के गंभीर आरोप लगाए, कुंदरकी, मीरापुर और मिल्कीपुर उपचुनावों का हवाला देते हुए उन्होंने वोट लूट की बात कही।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सार्वजनिक प्रदर्शन सिर्फ संसद की कार्यवाही नहीं, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनावों की गहन तैयारी का संकेत है, गठबंधन को लेकर जो शंकाएं उठी थीं, यह एकजुटता उनका सीधा जवाब बनकर सामने आई है।

अब देखना यह है कि यह मेल-मिलाप कितना स्थायी है, और क्या यह वास्तव में उत्तर प्रदेश की राजनीति का समीकरण बदल पाएगा।

  • Related Posts

    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading
    अखिलेश यादव से मिले सुशील टिबड़ेवाल, महराजगंज की पांचों सीटों पर जीत का मिला लक्ष्य:
    • September 13, 2026

    सिसवा/निचलौल (महराजगंज)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर महराजगंज जनपद के वरिष्ठ समाजवादी नेता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले:
    ‘गुंडा एक्ट’ आखिर है क्या? पुलिस क्यों लगाती है गुंडा एक्ट? जानिए कानून का पूरा सच:
    महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम: