सिद्धार्थनगर में साइबर अपराध पर गोष्ठी – बैंक अधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक :

सिद्धार्थनगर में साइबर अपराध पर गोष्ठी – बैंक अधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक :
सिद्धार्थनगर, 29 जुलाई 2025

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर आज पुलिस लाइन सभागार में साइबर अपराधों की रोकथाम और डिजिटल सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने एलडीएम (लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) सहित जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की। बैठक में साइबर फ्रॉड की बढ़ती घटनाओं, उनकी रोकथाम और समाधान पर व्यापक चर्चा की गई।

चर्चा के मुख्य बिंदु :
साइबर अपराध पर चिंता :बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर चिंता व्यक्त की गई और इनके प्रभावी समाधान के लिए पुलिस और बैंकिंग संस्थाओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया।

नियमित बैठकें : सभी बैंकों के साथ मासिक गोष्ठियों का आयोजन कर समस्याओं और अनुभवों को साझा करने का निर्णय लिया गया।

सूचना का त्वरित आदान-प्रदान : बैंक और पुलिस अधिकारियों के बीच तत्काल सूचना साझा करने हेतु विशेष व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाने के निर्देश दिए गए।

कैश वैन सुरक्षा : कैश वैन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रसाद ने कहा कि साइबर अपराध वर्तमान समय की एक गंभीर चुनौती बन चुका है। ऐसे में बैंकों की सक्रिय भूमिका अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों से अपील की कि वे ग्राहकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें और सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

Reported by : Sajid Ali Jakir Ali Khan – Reporter, Siddharthnagar (Up Live Express)

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    अमित शाह चर्चा के लिए तैयार थे, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से पूछा- भागा कौन?