सिद्धार्थनगर पुलिस को बड़ी सफलता – वांछित अभियुक्त समीउल्लाह गिरफ्तार :

सिद्धार्थनगर पुलिस को बड़ी सफलता – वांछित अभियुक्त समीउल्लाह गिरफ्तार :

सिद्धार्थनगर
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी इटवा शुभेंदु सिंह के निर्देशन तथा थाना गोल्हौरा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त समीउल्लाह पुत्र सहाबुल्लाह, निवासी ग्राम बनगंवा, थाना गोल्हौरा, जनपद सिद्धार्थनगर है। उसके विरुद्ध थाना गोल्हौरा पर मु.अ.सं. 77/25, धारा 87, 64(1) BNS एवं 3(2)(v) एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। उसे तिवारीपुर भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा।

Reported by : Sajid Ali Jakir Ali Khan – Reporter, Siddharthnagar (Up Live Express)

  • Related Posts

    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading
    महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने चाइल्ड केयर लीव पर दिया अहम आदेश:
    • June 11, 2026

    Delhi High Court: कामकाजी महिलाओं के अधिकारों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि अब प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    फ्रांस जाएंगे पीएम मोदी, रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर रहेगा फोकस:
    अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव का असर, सोना-चांदी के भाव लुढ़के:
    महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने चाइल्ड केयर लीव पर दिया अहम आदेश:
    रोहित शर्मा को मिला पद्म श्री सम्मान, भारतीय क्रिकेट में योगदान का बड़ा सम्मान: