सिद्धार्थनगर – लाइब्रेरी निर्माण स्थल की खुदाई में मिला महिला का दफनाया शव, इलाके में मचा हड़कंप:

सिद्धार्थनगर ब्रेकिंग न्यूज | शोहरतगढ़ में सनसनीखेज वारदात

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर-4 दशरथ नगर में सोमवार को एक निर्माणाधीन लाइब्रेरी की जमीन से महिला का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। शव ज़मीन में दफनाया गया था, जिसकी सूचना पर इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान नींबू मलिक (25 वर्ष), पत्नी शिवकुमार, निवासी रामनगर, बिहार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला बिहार से रोज़गार की तलाश में सिद्धार्थनगर आई थी।

महिला के चेहरे और गले पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी प्रशांत कुमार, सीओ सुजीत राय, एसडीएम राहुल सिंह, स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया तेज कर दी है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हत्या के एंगल से विवेचना की जा रही है।

फिलहाल, इस सनसनीखेज मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों की प्रतीक्षा की जा रही है।

Reported by : Sajid Ali Jakir Ali Khan – Reporter, Siddharthnagar (Up Live Express)


  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: