केशव मौर्य का वार – “बम बहादुर” राहुल, “सपा बहादुर” अखिलेश भारत की छवि कर रहे धूमिल :

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जोरदार निशाना साधा।
वोटर लिस्ट पर उठे सवालों को लेकर X पर पोस्ट करते हुए केशव मौर्य ने लिखा—
“आशंका है कि ‘बम बहादुर’ राहुल गांधी और ‘सपा बहादुर’ अखिलेश यादव ने भारतीय लोकतंत्र और उसकी छवि को बदनाम करने के लिए कोई ‘अंतर्राष्ट्रीय बयाना’ ले रखा है।

उन्होंने कहा कि देश विरोधी हथकंडे अपनाकर लोकतंत्र की वकालत करना शोभा नहीं देता। खास राजनीतिक परिवारों से जुड़े होने के बावजूद दोनों ऐसी ओछी और शर्मनाक हरकतें कर रहे हैं, जैसी एक साल पहले पड़ोसी देश में देखने को मिली थीं।

गौरतलब है कि 7 अगस्त को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। अखिलेश यादव ने भी इसका समर्थन किया और रविवार सुबह X पर पोस्ट कर भाजपा को “भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय” और “चुनावी भ्रष्टाचार का ब्रह्मांडविद्यालय” तक कह दिया।

अखिलेश ने लिखा—
“हकमारी और मतमारी से भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने का जो षड्यंत्र रच रही है, हम सब मिलकर उसे कभी कामयाब नहीं होने देंगे।”

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: