न्याय के लिए जंग: नाबालिग दुष्कर्म मामले में सोनौली परिवार की बेबसी और दर्द:

सोसाइटी ने घटना की निंदा की, पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी :

सोसाइटी के लोगों ने एक पत्र जारी कर नाबालिग से हुई घटना की कड़ी निंदा की है। पीड़ित परिवार ने भी इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंप दी है। जब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तब तक पीड़ित पक्ष ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को प्रार्थना पत्र भी भेजा।

एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ केस, पुलिस ने शुरू की जांच :
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोनौली पुलिस ने इस गंभीर मामले में केस दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पीड़ित पिता ने महिला एसआई पर लगाया केस प्रभावित करने का आरोप :
पीड़ित के पिता ने सोनौली कोतवाली की एक महिला सब-इंस्पेक्टर (एसआई) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उक्त महिला आरोपित के मकान में किराए पर रहती है और केस दर्ज होने के बाद से आरोपितों को बचाने के प्रयास में लगी हुई है। साथ ही मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की विवेचना, मेडिकल परीक्षण और मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज :
सोनौली कोतवाली के निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह के अनुसार, प्रकरण में केस दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी गई है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और जल्द ही मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़ित का बयान दर्ज कराया जाएगा। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बृजमनगंज में धूमधाम से निकली मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब:
    • November 12, 2026

    महराजगंज, बृजमनगंज। बृजमनगंज में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में…

    Continue reading
    यूपी को मिलेगा नया आर्थिक केंद्र, 7 प्लांटों के विकास पर 5 हजार करोड़ खर्च करने की तैयारी:
    • November 11, 2026

    उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास और औद्योगिक विस्तार को नई गति देने के लिए योगी सरकार ने बड़ा विकास खाका तैयार किया है। करीब 5,000 करोड़ रुपये के निवेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *