जरूरत से ज्यादा यूरिया लेने वाले 261 किसान चिन्हित, होगी खेतों की जांच – कृषि मंत्री :

महराजगंज।
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर खाद की किल्लत और उसकी आपूर्ति व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा की, इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि किसानों को समय पर और आवश्यकता अनुसार ही खाद उपलब्ध कराई जाएगी, किसी भी स्थिति में खाद की कालाबाजारी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी।

कृषि मंत्री ने जानकारी दी कि जिले में ऐसे 261 किसानों को चिन्हित किया गया है जिन्होंने जरूरत से अधिक यूरिया ली है।इन किसानों के खेतों की जांच कराई जाएगी ताकि यह पता चल सके कि वास्तविक रूप से उनकी जमीन पर उतनी खाद की जरूरत थी या नहीं। यदि खेत की उपजाऊ क्षमता और फसल की मांग से अधिक यूरिया ली गई है, तो उसकी वजह भी पूछी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों को संतुलित मात्रा में खाद उपलब्ध कराना है, ज्यादा यूरिया लेने से न केवल खाद की कृत्रिम कमी पैदा होती है बल्कि फसल की गुणवत्ता और मिट्टी की उर्वरक क्षमता पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जांच में पारदर्शिता और सख्ती दोनों बरती जाएं ताकि किसानों को समय पर और संतुलित मात्रा में खाद मिल सके।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: