महराजगंज। तहसील फरेंदा में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस दौरान जिले के डीएम ने आमजन की समस्याओं को सुना।
डीएम महाराजगंज ने मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ मिलकर प्राप्त शिकायतों और प्रकरणों का यथासंभव निस्तारण कराया, उन्होंने कहा कि जो मामले मौके पर निस्तारित नहीं हो सके हैं, उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है।



प्रशासन का कहना है कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनना और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।



















































