महराजगंज में जल जीवन मिशन समीक्षा बैठक, सीडीओ ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, सुधार के लिए सख्त निर्देश :

महराजगंज में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, बैठक में जल निगम के अधिशासी अभियंता ने विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक में बताया गया कि फेज-2 में जेएमसी की 341 परियोजनाएं हैं, जो 446 ग्राम पंचायतों को कवर करती हैं। वहीं, फेज-3 में कोया की 205 परियोजनाएं, 345 ग्राम पंचायतों तक फैली हैं और रिथविक की 174 परियोजनाओं से 302 ग्राम पंचायतें जुड़ी हैं।

सीडीओ ने तीनों कार्यदाई संस्थाओं की ट्यूब वेल, ओएचटी और पंप हाउस निर्माण की प्रगति की समीक्षा की, विशेष रूप से कोया की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए आधा प्रतिशत एलडी चार्ज लगाने के निर्देश दिए, साथ ही चेतावनी दी कि प्रगति में सुधार न होने पर ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई भी की जा सकती है।

मुख्य विकास अधिकारी ने अगले एक महीने के लक्ष्य निर्धारित किए, भूमि विवाद के मामलों में धीमी प्रगति पर डीसी डीपीएमयू को फटकार लगाई, उन्होंने ड्रिलिंग, हाइड्रो टेस्टिंग, बाउंड्री वॉल और सड़क अनुरक्षण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और पूर्ण परियोजनाओं में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में जल निगम के एक्सईएन आतिफ हुसैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    अमित शाह चर्चा के लिए तैयार थे, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से पूछा- भागा कौन?