बृजमनगंज के अन्तर्गत ग्राम सभा मिश्रवलिया के टिकौली चौराहे पर जल जमाव से भड़के ग्रामीण और दुकानदार :

विकासखंड बृजमनगंज के ग्रामसभा मिश्रौलिया के टिकौली चौराहे पर बृजमनगंज–बहादुरी रोड पर भारी जल जमाव से ग्रामीणों और दुकानदारों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है।

जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज से कुल्हइ रोड पर स्थित टिकौली हनुमान मंदिर के सामने बारिश का पानी भर जाने से सड़क किनारे जल जमाव हो गया है। इस कारण दुकानदारों और ग्रामीणों को न केवल आने-जाने में परेशानी हो रही है बल्कि उनकी रोजी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है।

वहीं, जल निकासी की व्यवस्था न होने से नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में बने तालाब और बगीचे में पानी भर गया है, जिससे पेड़ों को भी भारी नुकसान हो रहा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे ब्लॉक परिसर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों में नंदू लोधी, राजेंद्र प्रजापति, किशोरी लोधी, शोहरत, नरेश के साथ मिश्रौलिया से ग्राम प्रधान प्रत्याशी विष्णु यादव उर्फ बीपी यादव भी मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: