भारत-नेपाल सीमा निरीक्षण-सीबीआईसी अधिकारियों ने दिए तस्करी रोकने और जाम कम करने के निर्देश :

सोनौली – भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर का सोमवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम (सीबीआईसी) दिल्ली के अधिकारियों ने दौरा किया, इस दौरान उन्होंने आयात-निर्यात और राजस्व व्यवस्था की गहन समीक्षा की तथा सीमा पर नेपाल से आने-जाने वाले सामानों की तस्करी रोकने के लिए स्थानीय अधिकारियों को सघन जांच के निर्देश दिए।

दौरे के दौरान योगेंद्र गर्ग, मेंबर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (सीबीआईसी दिल्ली) ने सोनौली कस्टम कार्यालय का निरीक्षण किया और अभिलेखों की बारीकी से जांच की, उन्होंने भारत से नेपाल जाने वाले सामानों की जांच प्रक्रिया, आयात-निर्यात से जुड़े कार्य और राजस्व की स्थिति की जानकारी भी स्थानीय अधिकारियों से ली।

इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से यह समीक्षा की कि सीमा पर कितने कार्य ऑनलाइन और ऑफलाइन हो रहे हैं, उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सिस्टम को और मजबूत करने के लिए तकनीकी सुधार किए जा रहे हैं, ताकि कार्यप्रणाली को और पारदर्शी और बेहतर बनाया जा सके, साथ ही ट्रकों की लंबी कतार और जाम की समस्या को देखते हुए कार्यों को व्यवस्थित ढंग से करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ संजय गुप्ता (चीफ कमिश्नर दिल्ली), रणजीत कुमार (कमिश्नर लखनऊ), तपन कुमार (एडिशनल डायरेक्टर), ऋग्वेद ठाकुर (संयुक्त आयुक्त आईटी एवं सीबीआईसी), वैभव कुमार सिंह (ज्वाइंट डायरेक्टर डेटा मैनेजमेंट), अनीस गुप्ता (एडिशनल कमिश्नर पटना) और पुनीत गुनावत (ज्वाइंट कमिश्नर अमृतसर) भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे तैयार, 13 जुलाई को राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन:
    • July 12, 2026

    लखनऊ-कानपुर सफर अब सिर्फ 45 मिनट में: कल होगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, 14 जुलाई से आम जनता के लिए खुलेगा रास्ता। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पूरी तरह तैयार हो चुका है। 13…

    Continue reading
    ‘श्री रामभूमि’ में अशोक सिंघल बनेंगे अनुपम खेर, फर्स्ट लुक आया सामने:
    • July 10, 2026

    अयोध्या में फिल्म ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग जारी है। इस बीच अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपना पहला लुक साझा करते हुए फिल्म में अपने किरदार का खुलासा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे तैयार, 13 जुलाई को राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन:
    मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी, पुलिस और BDDS ने खंगाला पूरा परिसर:
    पहली ही बारिश में ढही लाखों की बाउंड्री वॉल, धानी बाजार के सुंदरीकरण पर उठे बड़े सवाल:
    ईरान को ट्रंप की सीधी धमकी, कहा हमला हुआ तो अमेरिका देगा विनाशकारी जवाब:
    ‘श्री रामभूमि’ में अशोक सिंघल बनेंगे अनुपम खेर, फर्स्ट लुक आया सामने: