महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में दबंगई, पुरानी रंजिश-युवक को जान से मारने की कोशिश :

महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कवलपुर में शुक्रवार शाम दबंगई का मामला सामने आया, गांव के पांच दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर युवक को बेरहमी से पीटा और गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित नरेश पुत्र बदरी निवासी कवलपुर अपने दरवाजे पर भैंस को नहला रहे थे, इसी दौरान गांव के ही राधेश्याम और धनश्याम पुत्र रामसजीवन, बृजेश पुत्र इन्नर, प्रमोद पुत्र शंकर तथा सचिन पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम कवलपुर, टोला-बल्लीपुर, आ धमके,‌ आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और नरेश के नाती आशीष पुत्र राजेंन्दर को दौड़ाकर पकड़ लिया।

आशीष जब जान बचाने के लिए घर में घुसा तो दबंग भी जबरन घर के भीतर घुस गए और उसकी पिटाई करने लगे, इस दौरान आरोपियों ने उसका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और बीच-बचाव कर आशीष की जान बचाई, हमले में आशीष को गंभीर चोटें आई हैं।

जाते-जाते आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और गांव में आए दिन विवाद खड़ा करते रहते हैं, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

  • Related Posts

    बृजमनगंज में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में तीन गंभीर घायल:
    • May 6, 2026

    महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र बृजमनगंज अंतर्गत घोड़नामपुर चौराहे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल तीन लोग…

    Continue reading
    IPL 2026 में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ पर लगेगा ब्रेक, BCCI सख्त मूड में:
    • May 5, 2026

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दौरान कुछ खिलाड़ियों के अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आने से नाराज है। हार्दिक पांड्या, यशस्वी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में तीन गंभीर घायल:
    गौरव सिंह सोगरवाल बने महराजगंज के नए जिलाधिकारी, पदभार ग्रहण कर दिए निर्देश:
    IPL 2026 विवाद, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की भागीदारी को बताया ‘बाल श्रम’, राजस्थान रॉयल्स पर FIR की लटकी तलवार:
    महाराजगंज में श्रमिक दिवस पर जागरूकता शिविर, श्रमिकों को मिले अधिकारों और योजनाओं की जानकारी:
    IPL 2026 में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ पर लगेगा ब्रेक, BCCI सख्त मूड में: