योगी सरकार का बड़ा फैसला – 3 नए विश्वविद्यालयों में 948 पदों को मंजूरी:

प्रदेश में उच्च शिक्षा को और सशक्त बनाने के लिए योगी सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है, मुरादाबाद स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मिर्जापुर की मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय और बलरामपुर की मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में 948 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है।

इनमें 468 अस्थायी शिक्षणेतर पद और 480 आउटसोर्सिंग पद शामिल हैं, इससे न केवल विश्वविद्यालयों की प्रशासनिक और कार्यप्रणाली मजबूत होगी, बल्कि युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

कौन-कौन से पद होंगे शामिल?
468 अस्थायी शिक्षणेतर पद : फार्मासिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, अवर अभियंता, आशुलिपिक, सहायक लेखाकार, लैब टेक्नीशियन, चिकित्साधिकारी, स्टाफ नर्स आदि।

480 आउटसोर्सिंग पद : कम्प्यूटर ऑपरेटर, स्वच्छकार, चौकीदार, माली, चपरासी, वाहन चालक, पुस्तकालय परिचर आदि।

इनकी भर्ती पारदर्शिता के साथ की जाएगी — अस्थायी पदों पर चयन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, सीधी भर्ती और पदोन्नति से होगा, जबकि आउटसोर्सिंग पद जेम पोर्टल के माध्यम से पूरे किए जाएंगे।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी नियुक्तियों में आरक्षण नियमों और शासनादेशों का पालन अनिवार्य होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही कह चुके हैं — “युवाओं को गुणवत्तापरक शिक्षा और रोजगार देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” यह कदम उसी दिशा में ठोस पहल साबित होगा।

  • Related Posts

    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण:
    • September 17, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष राकेश…

    Continue reading
    महराजगंज में दो छात्रों का साहस, तेज बहाव में कूदकर बचाई महिला की जान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • September 15, 2026

    महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र में नहर में एक महिला के छलांग लगाने के बाद घटनास्थल पर मौजूद कक्षा 10 के दो छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: