पारिवारिक विवाद ने ली जान, बेटी-दामाद के झगड़े में मां की सिर पर चोट से मौत :

महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के बलुआ डेरा गांव में रविवार रात एक पारिवारिक विवाद ने बड़ा दुखद रूप ले लिया। बेटी-दामाद के बीच झगड़े में बीच-बचाव करने गई 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतका फातिमा की बेटी चांदनी की शादी पनियरा थाना क्षेत्र के खुटहा निवासी समीउल्लाह से हुई थी। कुछ दिनों से चांदनी मायके में रह रही थी, रविवार रात करीब आठ बजे उसका पति समीउल्लाह भी वहां पहुंचा, जिसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

झगड़े के दौरान मां फातिमा ने जब मामला शांत कराने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की में वह गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई, परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर भिटौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला:
    परीक्षा सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, Telegram पर 22 जून तक रोक: