लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में लंबे समय से लंबित प्रमोशन प्रक्रिया पूरी हो गई है, प्रदेश के 70 इंस्पेक्टर और 9 राजपत्रित निरीक्षक (RI) को पदोन्नत कर डिप्टी एसपी (DSP) बनाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में हुई विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में इन नामों पर मुहर लगी, सूची जारी होने के बाद पूरे पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।
प्रमोशन पाने वालों में लखनऊ कमिश्नरेट के भी अधिकारी शामिल हैं। हालांकि, फिलहाल सभी अफसर अपनी वर्तमान तैनाती पर ही कार्यरत रहेंगे, अनुमान है कि आने वाले समय में उनका स्थानांतरण (ट्रांसफर) भी किया जा सकता है।
यह प्रमोशन उन पुलिस अधिकारियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जो लंबे समय से इस अवसर का इंतज़ार कर रहे थे।
















































