40 हजार रुपए लेकर जमा नहीं किए! CSC संचालक पर वृद्ध महिला का आरोप :

बृजमनगंज, महराजगंज
धानी ब्लॉक के ग्राम सभा चरगांवां की रहने वाली श्रीमती रनिवासी देवी (पत्नी राम नयन यादव) ने एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर गंभीर आरोप लगाया है, उनका कहना है कि 17 मई 2025 को संचालक प्रमोद मिश्रा ने 40 हजार रुपए लेने के बावजूद उनके बचत खाते में रकम जमा नहीं की।

पीड़िता ने बताया कि उन्होंने 40 हजार रुपए जमा करने के लिए सीएससी केंद्र पर पैसा दिया। संचालक ने नोट गिनने के बाद कहा – “नेट नहीं चल रहा है, बाद में जमा कर दूंगा, आप रसीद बाद में ले लेना।” वृद्धा उसके भरोसे घर लौट आई, अगले दिन पूछने पर संचालक ने फोन पर आश्वस्त किया कि “पैसा जमा हो चुका है, आप कभी भी रसीद ले सकती हैं।”

कुछ दिन बाद जब वृद्ध महिला बैंक गईं और खाते से 7 हजार रुपए निकाले, तो उन्हें झटका लगा, खाते में रकम की जांच करने पर साफ हुआ कि 40 हजार रुपए जमा ही नहीं किए गए थे।

पीड़िता श्रीमती रनिवासी देवी ने अपना खाता संख्या (11635266312, एसबीआई धानी शाखा) बताते हुए संचालक पर गहरी नाराज़गी जाहिर की और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।

  • Related Posts

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    • June 22, 2026

    यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून की देरी के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों…

    Continue reading
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    • June 19, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: