बृजमनगंज थाना क्षेत्र के देवलासपुर मोड़ पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पोखारभिंडा खास के 55 वर्षीय फेकू साइकिल से अपने साढू के घर शाहाबाद टोला मानसबगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
जोरदार टक्कर के कारण फेकू साइकिल से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजभरगंज पहुँचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





