लखनऊ: दशहरे के मौके पर यूपी कांग्रेस कार्यालय के बाहर एक अनोखा पोस्टर लगाया गया, इस पोस्टर में राहुल गांधी को भगवान राम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लक्ष्मण के रूप में दर्शाया गया है।
पोस्टर में रावण के दस सिरों पर महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, तानाशाही और पेपर लीक जैसी समस्याएँ उजागर की गई हैं। यह पोस्टर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर सत्तारूढ़ सरकार पर कटाक्ष करने का प्रयास माना जा रहा है।







