सिद्धार्थनगर में रेडीमेड दुकान में आग, परिवार बाल-बाल बचा, विधायक ने मदद का आश्वासन दिया:

दिनांक: 04/10/2025
सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक रेडीमेड और श्रृंगार की दुकान में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, दुकान के ऊपर पूरा परिवार रह रहा था, जो आग की सूचना पाते ही नीचे उतरने लगा। इसी दौरान दुकान मालिक दिनेश कुमार विश्वकर्मा की पत्नी अनियंत्रित होकर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका इलाज जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में जारी है।

आग लगने के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हुए और छत के रास्ते बांस लगाकर परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। आग ने पूरी दुकान और सामान को राख कर दिया।

सदर विधायक श्यामधनी राही भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया, उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ताकि परिवार अपने जीवन को पुनः संवार सके।

दिनेश कुमार वर्षों से इस दुकान का संचालन कर रहे थे, जहां वे रेडीमेड कपड़े और श्रृंगार का सामान बेचते थे। यह घटना पूरे इलाके में दुःख और सहानुभूति का विषय बनी हुई है।

Reported by : Sajid Ali Khan, Reporter -Siddharthnagar (Up Live Express)



  • Related Posts

    देश के दुश्मन कौन हैं, यह पता लगाना सरकार का काम है, बोले राशिद अल्वी:
    • October 21, 2026

    कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर देश के दुश्मनों की पहचान करने की जिम्मेदारी भी जनता को ही…

    Continue reading
    अखिलेश यादव को रावण दिखाने वाले AI वीडियो पर विवाद, सपा प्रमुख ने जताई नाराजगी:
    • October 20, 2026

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर AI तकनीक के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। मीडिया से बातचीत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *