सिद्धार्थनगर में रेडीमेड दुकान में आग, परिवार बाल-बाल बचा, विधायक ने मदद का आश्वासन दिया:

दिनांक: 04/10/2025
सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक रेडीमेड और श्रृंगार की दुकान में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, दुकान के ऊपर पूरा परिवार रह रहा था, जो आग की सूचना पाते ही नीचे उतरने लगा। इसी दौरान दुकान मालिक दिनेश कुमार विश्वकर्मा की पत्नी अनियंत्रित होकर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका इलाज जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में जारी है।

आग लगने के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हुए और छत के रास्ते बांस लगाकर परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। आग ने पूरी दुकान और सामान को राख कर दिया।

सदर विधायक श्यामधनी राही भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया, उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ताकि परिवार अपने जीवन को पुनः संवार सके।

दिनेश कुमार वर्षों से इस दुकान का संचालन कर रहे थे, जहां वे रेडीमेड कपड़े और श्रृंगार का सामान बेचते थे। यह घटना पूरे इलाके में दुःख और सहानुभूति का विषय बनी हुई है।

Reported by : Sajid Ali Khan, Reporter -Siddharthnagar (Up Live Express)



  • Related Posts

    ट्रिपल डेथ मिस्ट्री, बच्चों को खिड़की से लटकाया, पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या:
    • March 8, 2026

    महराजगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) की एक महिला कर्मी के पति ने अपने मासूम बेटा-बेटी की हत्या करने के…

    Continue reading
    महराजगंज, धानी में करंट लगने से किशोर की दर्दनाक मौत:
    • March 7, 2026

    धानी, महराजगंज | महराजगंज जनपद के धानी क्षेत्र अंतर्गत सिकंदराजीतपुर स्थित एक मैरिज पैलेस में डेकोरेशन का काम करते समय बड़ा हादसा हो गया, जहां करंट की चपेट में आने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया की जीत पर MS Dhoni का खास संदेश:
    न्यूजीलैंड पर भारत की बड़ी जीत, संजू सैमसन बने फाइनल के हीरो:
    भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप 2026, फाइनल में न्यूज़ीलैंड की टीम हुई धराशायी:
    ट्रिपल डेथ मिस्ट्री, बच्चों को खिड़की से लटकाया, पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या:
    महिला दिवस पर योगी आदित्यनाथ का नारी शक्ति को संदेश: