सपा नेताओं को सुरक्षा के नाम पर रोका गया, बरेली जाने से पहले माता प्रसाद पांडे हाउस अरेस्ट :

समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे को बरेली जाने से पहले ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया, पार्टी का 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हालिया हिंसा और गिरफ्तारियों की स्थिति का जायजा लेने बरेली जा रहा था, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उनकी यात्रा को रोक दिया।

माता प्रसाद पांडे समेत अन्य सदस्यों को लखनऊ में ही रोक दिया गया है। उनके घर के बाहर भारी पुलिस तैनाती की गई है और उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

पार्टी का आरोप है कि प्रशासन उन्हें गैरकानूनी तरीके से रोक रहा है ताकि उनकी कार्रवाईयों को छुपाया जा सके। वहीं, प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए यह कदम जरूरी था।

प्रतिनिधिमंडल में सांसद इकरा हसन, जियाउर्रहमान बर्क, हरेंद्र मलिक, मोहिबुल्लाह नदवी सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल थे। बरेली न जा पाने से पार्टी में तनाव का माहौल बन गया है।

इस घटना ने राजनीतिक हलकों में गहरी बहस को जन्म दिया है। कुछ इसे लोकतंत्र की हत्या मानकर आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ इसे सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए जरूरी कदम बता रहे हैं।

Reported by : Sajid Ali Khan, Reporter -(Up Live Express)



  • Related Posts

    भारत के एक कदम से चीन में मचा हड़कंप, अरुणाचल की 27 जगहों के बदले नाम:
    • August 11, 2026

    सीमा पर अतिक्रमण की कोशिश में रहने वाला चीन भारत के एक कदम से बौखला गया है। भारत ने अरुणाचल प्रदेश में 27 जगहों के नाम बदल दिए हैं। भारत…

    Continue reading
    बृजमनगंज में जंगल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में हड़कंप:
    • August 10, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर ग्राम पंचायत विशुनपुर अदरौना के बिहारी टोला के सामने सोमवार सुबह जंगल के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित रामअनंत पांडेय की गिरफ्तारी के बाद बलिया में अंग्रेजों के खिलाफ तेज हुआ था जनआंदोलन:
    भारत के एक कदम से चीन में मचा हड़कंप, अरुणाचल की 27 जगहों के बदले नाम:
    धानी बाजार में दिखा देशभक्ति का जुनून, तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुटे स्कूली बच्चे:
    108 फीट लंबे तिरंगे के साथ कोल्हुई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा कस्बा:
    बृजमनगंज में जंगल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में हड़कंप: