सिद्धार्थनगर- तस्करी रोकने में पुलिस का अहम कदम, युवक गिरफ्तार :

सिद्धार्थनगर के अलीगढ़वा बॉर्डर पर कपिलवस्तु पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने तस्करी विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की, शुक्रवार को चेकिंग के दौरान मोहम्मद शमी नामक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 1,00,000 रुपये की भारतीय करेंसी बरामद हुई।

अभियुक्त को कस्टम अधिनियम की धारा 11 उपधारा 7 (1)C के तहत कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद शमी संदिग्ध परिस्थितियों में बॉर्डर पर पहुंचा था। तलाशी में उसके पास से बड़ी राशि मिलने पर कार्रवाई की गई, इस सफलता में एसएसबी अलीगढ़वा के उपनिरीक्षक पी. के. गंगटे, थाना कपिलवस्तु के उपनिरीक्षक सुमेर यादव और हेड कांस्टेबल उपेंद्र प्रजापति की अहम भूमिका रही।

अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

  • Related Posts

    भारतीय मुद्रा में बड़ी गिरावट: पहली बार ₹95 के पार निकला डॉलर, अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया:
    • April 30, 2026

    मुंबई/नई दिल्ली: भारतीय मुद्रा (INR) के लिए आज का दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 को शुरुआती कारोबार में ही रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक…

    Continue reading
    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय मुद्रा में बड़ी गिरावट: पहली बार ₹95 के पार निकला डॉलर, अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया:
    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल: