भारत बुलडोजर से नहीं, कानून से चलता है- CJI बी.आर. गवई :

भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने कहा कि भारत “कानून का राज” मानने वाला देश है, यहां शासन मनमानी या ताकत से नहीं, बल्कि संविधान और कानून के आधार पर चलता है।

मॉरीशस में आयोजित ‘रूल ऑफ लॉ मेमोरियल लेक्चर’ में अपने भाषण की शुरुआत में गवई ने भारत और मॉरीशस के गहरे और ऐतिहासिक रिश्तों को याद किया, उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने उपनिवेशवाद की कठिनाइयों का सामना किया है और आज स्वतंत्र और लोकतांत्रिक समाज के रूप में एक-दूसरे के साथी हैं।

मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि सच्ची ताकत कानून में है, सत्ता की मनमानी में नहीं, उन्होंने अपने हालिया फैसले का हवाला देते हुए कहा कि बिना सुनवाई और कानूनी प्रक्रिया के किसी का घर बुलडोजर से गिराना कानून का उल्लंघन है।

गवई ने जोर देकर कहा:
> भारत बुलडोजर के राज से नहीं, बल्कि कानून के राज से चलता है।

  • Related Posts

    भारतीय मुद्रा में बड़ी गिरावट: पहली बार ₹95 के पार निकला डॉलर, अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया:
    • April 30, 2026

    मुंबई/नई दिल्ली: भारतीय मुद्रा (INR) के लिए आज का दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 को शुरुआती कारोबार में ही रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक…

    Continue reading
    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय मुद्रा में बड़ी गिरावट: पहली बार ₹95 के पार निकला डॉलर, अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया:
    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल: