दीपावली से पहले बृजमनगंज में सख्ती, बिना लाइसेंस आतिशबाजी दुकान सील, एसडीएम ने दी चेतावनी:

महराजगंज जिले की फरेंदा तहसील अंतर्गत नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 14 में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक आतिशबाजी और रेडीमेड की दुकान को सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने के कारण सील कर दिया गया।

उप जिलाधिकारी (एसडीएम) फरेंदा शैलेंद्र गौतम ने निरीक्षण के दौरान यह कार्रवाई की, जांच में पाया गया कि दुकानदार धर्मेंद्र के पास आतिशबाजी व्यवसाय से जुड़े वैध लाइसेंस और आवश्यक प्रपत्र नहीं थे। साथ ही, दुकान में सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की जा रही थी, दीपावली के मद्देनज़र प्रशासन ने ऐसे प्रतिष्ठानों पर सख्ती बढ़ा दी है, ताकि किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके।

निरीक्षण के बाद एसडीएम ने दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर नोटिस जारी किया। दुकानदार को सोमवार तक सभी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर दिया गया है। यदि तय समय तक दस्तावेज नहीं जमा किए जाते हैं, तो लाइसेंस निलंबित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने कहा कि आतिशबाजी जैसे संवेदनशील व्यवसाय में नियमों का पालन बेहद जरूरी है, क्योंकि यह जनसुरक्षा से सीधा जुड़ा मामला है। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित दुकान आवासीय क्षेत्र में स्थित है, जिससे खतरा और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक…

    Continue reading
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    • April 28, 2026

    24 अप्रैल 2026 को राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) से अपना 15 साल पुराना नाता तोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। उनके साथ 6 अन्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: