दीपावली से पहले बृजमनगंज में सख्ती, बिना लाइसेंस आतिशबाजी दुकान सील, एसडीएम ने दी चेतावनी:

महराजगंज जिले की फरेंदा तहसील अंतर्गत नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 14 में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक आतिशबाजी और रेडीमेड की दुकान को सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने के कारण सील कर दिया गया।

उप जिलाधिकारी (एसडीएम) फरेंदा शैलेंद्र गौतम ने निरीक्षण के दौरान यह कार्रवाई की, जांच में पाया गया कि दुकानदार धर्मेंद्र के पास आतिशबाजी व्यवसाय से जुड़े वैध लाइसेंस और आवश्यक प्रपत्र नहीं थे। साथ ही, दुकान में सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की जा रही थी, दीपावली के मद्देनज़र प्रशासन ने ऐसे प्रतिष्ठानों पर सख्ती बढ़ा दी है, ताकि किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके।

निरीक्षण के बाद एसडीएम ने दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर नोटिस जारी किया। दुकानदार को सोमवार तक सभी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर दिया गया है। यदि तय समय तक दस्तावेज नहीं जमा किए जाते हैं, तो लाइसेंस निलंबित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने कहा कि आतिशबाजी जैसे संवेदनशील व्यवसाय में नियमों का पालन बेहद जरूरी है, क्योंकि यह जनसुरक्षा से सीधा जुड़ा मामला है। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित दुकान आवासीय क्षेत्र में स्थित है, जिससे खतरा और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    • June 23, 2026

    राजस्थान के टोंक जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। हैरानी की बात…

    Continue reading
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    • June 23, 2026

    उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रवक्ता शादाब चौहान ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: