अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया के 105वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की और समारोह को संबोधित किया, अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि उर्दू दुनिया की सबसे खूबसूरत भाषा है, रिजिजू ने कहा कि देश की प्रगति और एकता के लिए हिंदू-मुस्लिम सद्भाव अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया की सराहना करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय भारत की समृद्ध संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों का सजीव प्रतिबिंब है।







