सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर सोनौली में एकता मार्च, एसएसबी जवानों ने दिलाई एकता की शपथ :

महराजगंज (सोनौली): भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं पारगमन मार्ग पर शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें 22 बटालियन एसएसबी महाराजगंज के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के नारे के साथ एकता मार्च निकाला।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह लगभग 11 बजे एफ कंपनी मुख्यालय सोनौली से हुआ, इस दौरान 22 बटालियन एसएसबी के अधिकारियों, जवानों और नागरिकों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। एकता मार्च का नेतृत्व सहायक कमांडेंट श्री सी. विवेक ने किया।

श्री विवेक ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की संप्रभुता, शांति और अखंडता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है, उन्होंने नागरिकों को ‘विविधता में एकता’ की भावना को सशक्त करने का आह्वान किया।

इस मौके पर सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और देश के राजनीतिक एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में एसएसबी कर्मियों और नागरिकों ने अखंड भारत के निर्माण और महान नेताओं के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण:
    • September 17, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष राकेश…

    Continue reading
    महराजगंज में दो छात्रों का साहस, तेज बहाव में कूदकर बचाई महिला की जान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • September 15, 2026

    महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र में नहर में एक महिला के छलांग लगाने के बाद घटनास्थल पर मौजूद कक्षा 10 के दो छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: