बीजेपी सरकार में भी नहीं मिल रहा न्याय? ग्राम सभा की सड़क पर कब्जा कर रहा दबंग :

बृजमनगंज, महुलानी (महराजगंज):
ओलीनगर गांव के पश्चिम दिशा में स्थित सड़क पर लगभग बीस कड़ी ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कोलहु पुत्र अर्जुन ने इस जमीन के आधे से अधिक हिस्से पर अवैध कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उसने वहां अपने निजी सामान- रोटावेटर, ईंट, बालू और कराहा आदि रख दिए हैं, जिससे ग्रामीणों के आवागमन में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, कोलहु अपनी दबंगई के बल पर बगल वाले खेत के किनारे के हिस्से से अपनी गाड़ियां निकालता है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचता है। जब गांव के लोग इसका विरोध करते हैं, तो वह गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करता है तथा जान से मारने की धमकी भी देता है।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है, इससे गांववासियों में नाराजगी व्याप्त है और उन्हें आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, ग्राम प्रधान पति महेश शर्मा की पत्नी बबिता शर्मा से जब ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की बात कही, तो उन्होंने कथित रूप से कहा कि “ये लोग बीजेपी के हैं, इसलिए सड़क नहीं बनवाएंगे।” ग्रामीणों का कहना है कि बीजेपी सरकार होने के बावजूद इस तरह का पक्षपातपूर्ण रवैया निंदनीय है।

गांववासियों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि ग्राम सभा की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा सके और गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा वापस मिल सके।

Reported by : Ajay Tripathi, Reporter- Brijmanganj (Up Live Express)



  • Related Posts

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    • August 24, 2026

    Breaking News: केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख रामदास आठवले ने रविवार को आरक्षण का विरोध करने या इसे खत्म करने की मांग करने वालों के…

    Continue reading
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    • August 23, 2026

    लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार (23 अगस्त) को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। संजय सिंह सपा मुख्यालय पहुंचे,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- यूनिफॉर्म के नियम का पालन जरूरी:
    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत: