बृजमनगंज हादसा, टक्कर में चार लोग गंभीर, इलाके में मचा हड़कंप :

बृजमनगंज, महाराजगंज।
नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 11 नारायनपुर में आज दोपहर एक साइकिल और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही सभासद प्रतिनिधि राजन चौरसिया ने नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल को तत्काल सूचना दी, इसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से बृजमनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वीरेंद्र चौरसिया, निवासी नारायनपुर, की हालत बेहद गंभीर है। इसके अलावा विकास पांडे और संजय, दोनों निवासी करमहा, की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

  • Related Posts

    गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, सीएम योगी और नितिन नवीन ने विपक्ष को घेरा:
    • November 4, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली: उत्तर प्रदेश में बुधवार को भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का आयोजन किया। गोरखपुर में आयोजित रैली को…

    Continue reading
    धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- यूपी में प्रवेश वर्जित होना चाहिए:
    • November 4, 2026

    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *