महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित कलवारगढ़ के पास शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, बताया जा रहा है कि बाइक सवार और चार पहिया वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे के बाद बाइक सड़क से दूर गड्ढे में जा गिरी।


घटना की सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे जिनमें से तीन लोग हादसे के बाद मौके से फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस थाने ले आई है।





