महाराजगंज जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरी में आशा बहुओं और आशा संगिनियों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। सभी आशा बहुओं और आशा संगिनियों ने मिलकर सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरने में शामिल लोगों का कहना है कि उन्हें उचित मानदेय और सम्मान नहीं मिल पा रहा है, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे कलम बंद हड़ताल करेंगे और किसी भी क्षेत्र में काम नहीं करेंगी।
इस मौके पर बड़ी संख्या में आशा बहू और आशा संगिनी मौजूद रही और उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की।
















































