महराजगंज में 84 किमी खुली सीमा पर कड़ी निगरानी

High Security Alerts:
महराजगंज जिले की नेपाल से लगी 84 किलोमीटर लंबी सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं, सोनौली, ठूठीबारी और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में सशस्त्र सीमा बल (SSB), पुलिस और पीएसी के जवानों को मुस्तैदी से तैनात किया गया है, यहां हर आने-जाने वाले व्यक्ति की गहन चेकिंग की जा रही है, बिना वैध पहचान पत्र के किसी को भी भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान और बांग्लादेश से करीब 35 आतंकी नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ की फिराक में हैं, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान की गतिविधियों पर खास नजर है और खबर मिला है कि वह नेपाल सीमा का इस्तेमाल कर संदिग्ध घुसपैठियों को भारत भेज सकता है, इसी को ध्यान में रखते हुए बॉर्डर पर Security और बढ़ा दी गई है।

सोनौली बॉर्डर पर विशेष सतर्कता :-
सुरक्षा बलों ने सोनौली बॉर्डर को फोकस प्वाइंट बनाया है, यहां बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जो हर व्यक्ति का आईडी वेरिफिकेशन कर रहे हैं, और आईडी के बिना किसी को सीमा पार करने नहीं दिया जा रहा, थर्मल स्कैनिंग, CCTV मॉनिटरिंग और मैनुअल तलाशी का दायरा भी बढ़ा दिया गया है।

  • Related Posts

    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    • March 21, 2026

    वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के बीच, देश में स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी है कि…

    Continue reading
    कलश यात्रा से गूंजा सोंधी गांव, शुरू हुआ श्रीराम कथा महोत्सव:
    • March 18, 2026

    महराजगंज (लक्ष्मीपुर) क्षेत्र के बउरहवां बाबा शिव मंदिर, ग्राम सोंधी में आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा (पंचम वर्ष) का शुभारंभ मंगलवार, 17 मार्च 2026 को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धार्थनगर में बड़ा एक्शन, नाबालिग से अपराध करने वाला आरोपी गिरफ्तार:
    पति ने नहीं भरवाया गैस सिलेंडर, 5 महीने के बच्चे को लेकर घर छोड़कर चली गई पत्नी:
    USA vs PAK टकराव में भारत पर परमाणु हमले की धमकी:
    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका: