एलिस्को और नगर पंचायत बृजमनगंज ने मिलकर 158 दिव्यांग बच्चों को दिए सहायक उपकरण :

बृजमनगंज, महाराजगंज: नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जयसवाल के नेतृत्व में और एलिस्को कानपुर के सहयोग से बृजमनगंज में समग्र शिक्षा समाकेतिक शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में कुल 158 दिव्यांग बच्चों को 192 उपकरण वितरित किए गए, यह कार्यक्रम नगर पंचायत बृजमनगंज, वार्ड नंबर 9 स्थित बी आर सी परिसर में आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बच्चों को विभिन्न उपकरण वितरित किए। वितरण किए गए उपकरणों में ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, सीपी व्हीलचेयर, बैसाखी, रोलेटर, ब्रेल स्लेट, बेलकिट, टीएमएल किट, सुगम्य केन, बैसाखी एल्बो और हियरिंग एड शामिल थे।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नागेंद्र चौरसिया ने किया, इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अगणित कुमार, जिला समन्वयक के. के. सिंह, प्रधानाचार्य विनय पाठक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, अन्य उपस्थित लोगों में सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा, अनिल माणि, एजुकेटर हीरालाल यादव, दिनेश यादव, अवधेश पाल, राजेश सिंह, अविनाश पटेल, विनय सिंह, विश्लेष चौरसिया, मनोज यादव, सत्येंद्र यादव और बंदनी यादव शामिल थे।

नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने एलिस्को कानपुर और आयोजकों को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया, उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करते हैं और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा किए और उपकरण प्राप्त करने के बाद उनकी खुशी साफ दिखाई दी, इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल दिव्यांग बच्चों को आवश्यक उपकरण प्राप्त हुए, बल्कि उन्हें समाज के साथ जुड़ने का भी अवसर मिला।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला:
    परीक्षा सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, Telegram पर 22 जून तक रोक:
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में नया खुलासा, कर्मचारियों की निकासी पर नहीं होती थी चेकिंग:
    बहुसंख्यक समाज जहर से प्रभावित हो गया — जावेद अली के बयान पर बवाल: