पीएम मोदी आज से तीन देशों के आधिकारिक दौरे पर, कूटनीतिक रिश्तों को मिलेगी मजबूती :

नई दिल्ली, 15 दिसंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों — जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिवसीय आधिकारिक विदेश यात्रा पर रवाना हो गए, यह यात्रा 15 से 18 दिसंबर 2025 तक चलेगी, जिसका उद्देश्य भारत के कूटनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करना है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के पहले चरण में जॉर्डन पहुंचेंगे, जहां वे वहां के शीर्ष नेतृत्व से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे, इसके बाद वे इथियोपिया का दौरा करेंगे, जहां भारत-अफ्रीका संबंधों, व्यापार और विकास सहयोग पर चर्चा होगी। यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री ओमान जाएंगे, जहां ऊर्जा, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी को लेकर अहम बैठकें प्रस्तावित हैं।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे और आपसी हितों से जुड़े विभिन्न द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगे। साथ ही व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहयोग और वैश्विक चुनौतियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

सरकार का कहना है कि यह यात्रा भारत की वैश्विक कूटनीति को सशक्त करने और मित्र देशों के साथ बहुआयामी सहयोग को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

  • Related Posts

    काशी विद्यापीठ में PDA Youth Meet Up अभियान के तहत एपीजे अब्दुल कलाम को दी गई श्रद्धांजलि, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर हुई चर्चा:
    • October 16, 2026

    वाराणसी, 15 अक्टूबर 2026। PDA Youth Meet Up अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर…

    Continue reading
    बृजमनगंज के वार्ड नंबर 9 में जलभराव से मिलेगी राहत, 23 लाख की लागत से बनेगी नाली; चेयरमैन ने किया भूमि पूजन:
    • October 16, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 9 में जल निकासी की समस्या दूर करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। नगर अध्यक्ष राकेश जयसवाल ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *