विजय दिवस पर नौतनवा में शहीदों को श्रद्धांजलि, 1971 के वीरों को किया गया नमन :

नौतनवा। विजय दिवस के अवसर पर नौतनवा में 1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध के शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने रेलवे स्टेशन स्थित शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में वीर सैनिकों के बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि वीर सैनिकों के दृढ़ संकल्प और निस्वार्थ सेवा ने राष्ट्र की रक्षा की है, उनके अदम्य साहस ने भारत के इतिहास में गौरवपूर्ण क्षण दर्ज कराया है, जिसे सदियों तक स्मरण किया जाएगा। उन्होंने शहीदों की बहादुरी को शत-शत नमन किया।

विजय दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व सैनिकों द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर से एक विशाल जुलूस भी निकाला गया। जुलूस में असिस्टेंट कमांडेंट भरत सिंह, नर बहादुर राणा, सभासद अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर, अशोक गुप्ता, दुर्गेश भारती, मोहन थापा, तुल बहादुर, रिखीराम थापा, रामकुमार, अजय राणा, अमित बोरा, नीतू थापा, किरण गुरुंग, पूनम, पद्मिनी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, उनके परिजन और आमजन शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को स्मरण किया और राष्ट्र सेवा के प्रति संकल्प व्यक्त किया।

News Reported by : Akash Kumar Agrahari, Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    • September 19, 2026

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर नए प्रतिबंधों से जुड़े ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस कानून…

    Continue reading
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण:
    • September 17, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष राकेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: