बृजमनगंज में विकास की नई शुरुआत, 57 लाख से ठाकुरद्वारा पोखरी का होगा सुंदरीकरण :

बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विकास कार्यों को गति मिल रही है। वार्ड नंबर 9 स्थित ठाकुरद्वारा पोखरी के सुंदरीकरण के लिए 57 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत की गई, इस परियोजना के तहत बाउंड्री वॉल का निर्माण, ओपन जिम की स्थापना तथा फंडामेंटल लाइट लगाए जाने का कार्य किया जाएगा।

नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल और सभासद प्रद्युमन सिंह ने विधिवत भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया, भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान सभासद झीनक विश्वकर्मा, सभासद मनोज जायसवाल, अनिल मणि त्रिपाठी, मुन्नू दुबे, मोनू शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बताया गया कि यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    महराजगंज में उज्ज्वला योजना के तहत 2.58 लाख परिवारों को मिलेगा सब्सिडी का लाभ, 200 महिलाओं को दिए गए डेमो चेक:
    • November 4, 2026

    महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ₹1,500 करोड़ की सब्सिडी डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस क्रम में महराजगंज जनपद में…

    Continue reading
    महराजगंज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, ‘eMediCare+’ मॉडल को मिला प्रथम स्थान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • November 3, 2026

    महराजगंज। महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए अविष्कार फाउंडेशन की राज्य स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *