राजनीतिक हलचल- JDU मंत्री बोले, पूरा देश नीतीश को पीएम बनते देखना चाहता है :

बिहार सरकार में जनता दल (यूनाइटेड) के मंत्री मोहम्मद जमा खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है, मंत्री जमा खान ने कहा कि मेरी तरह पूरा देश चाहता है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक अनुभवी, ईमानदार और दूरदर्शी नेता हैं, जिनका नेतृत्व केवल बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी उनकी भूमिका अहम हो सकती है, जमा खान ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने हमेशा सामाजिक सौहार्द और विकास की राजनीति की है।

मंत्री के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे राजनीतिक बयानबाजी करार दिया और कहा कि देश की जनता का फैसला चुनाव के जरिए सामने आता है, न कि मंत्रियों के बयानों से।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बयान ऐसे समय में आया है जब आगामी लोकसभा चुनाव और राष्ट्रीय नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो रही हैं।

  • Related Posts

    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    • August 23, 2026

    लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार (23 अगस्त) को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। संजय सिंह सपा मुख्यालय पहुंचे,…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    • August 23, 2026

    सिद्धार्थनगर: जिले के सदर थानाक्षेत्र के सनई-पकड़ी मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय डुमरिया के पास सामने तीव्र मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टेंपर अनियंत्रित होकर पलट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    अमित शाह चर्चा के लिए तैयार थे, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से पूछा- भागा कौन?