भड़काऊ भाषण मामले में आजम खान को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया दोषमुक्त :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खान को भड़काऊ भाषण से जुड़े एक अन्य मामले में बड़ी राहत मिली है, एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इस मामले में उन्हें दोषमुक्त करार दिया है।

यह मामला आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला की ओर से 2 अप्रैल 2019 को शहर कोतवाली में दर्ज कराया गया था, शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 29 मार्च 2019 को सपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आजम खान ने तत्कालीन जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, SDM सदर और सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ विवादित और भड़काऊ बयान दिए थे।

मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर मोहम्मद आजम खान को दोषमुक्त करार दिया, जिससे उन्हें इस प्रकरण में बड़ी कानूनी राहत मिली है।

  • Related Posts

    गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, सीएम योगी और नितिन नवीन ने विपक्ष को घेरा:
    • November 4, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली: उत्तर प्रदेश में बुधवार को भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का आयोजन किया। गोरखपुर में आयोजित रैली को…

    Continue reading
    धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- यूपी में प्रवेश वर्जित होना चाहिए:
    • November 4, 2026

    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *