साइबर ठगों पर शिकंजा- सिद्धार्थनगर में महिला पीड़िता को मिला ₹92 हजार :

सिद्धार्थनगर पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है, थाना कठेला समयमाता की साइबर टीम ने साइबर फ्रॉड की शिकार महिला पीड़िता को ठगी की पूरी रकम 92,000 वापस दिला दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने महिला के खाते से ₹92 हजार की धोखाधड़ी की थी, मामले की सूचना मिलते ही थाना कठेला समयमाता पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की, थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में गठित साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पूरी ठगी की राशि सफलतापूर्वक रिकवर कर पीड़िता के खाते में वापस कराई।

पुलिस की इस सराहनीय पहल से महिला पीड़िता को बड़ी राहत मिली है, सिद्धार्थनगर पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ सख्त और प्रभावी कदम माना जा रहा है, पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

News Reported by : Pulkit Kumar Agrahari, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    SIR प्रक्रिया में तेजी, महराजगंज में किसी भी पात्र मतदाता को न छोड़ने की पहल:
    • January 31, 2026

    महराजगंज जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत दावों और आपत्तियों की सुनवाई लगातार जारी है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके…

    Continue reading
    ट्रेन लेट होने से छात्रा की परीक्षा छूटने पर रेलवे पर 9.10 लाख रुपये का जुर्माना:
    • January 27, 2026

    बस्ती (उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय रेलवे को बड़ी राहत देने वाले एक फैसले में 9 लाख 10 हजार रुपये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं:
    व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज: