महाराजगंज में सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, डीएम ने जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी:

महाराजगंज। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देगी और सुरक्षित सड़क व्यवहार के प्रति जागरूक करेगी।

कार्यक्रम के तहत जागरूकता वैन में नेत्र विशेषज्ञों की भी व्यवस्था की गई है, जो वाहन चालकों की आंखों की जांच करेंगे। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु के वाहन चालकों को निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा।

सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता सत्र आयोजित करना शामिल है। इसके अलावा लोगों को सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी।

News Reported by : Jaynendra Upadhyay, Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण:
    • September 17, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष राकेश…

    Continue reading
    महराजगंज में दो छात्रों का साहस, तेज बहाव में कूदकर बचाई महिला की जान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • September 15, 2026

    महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र में नहर में एक महिला के छलांग लगाने के बाद घटनास्थल पर मौजूद कक्षा 10 के दो छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: