गोरखपुर। प्रसिद्ध रैपर और सिंगर बादशाह गोरखपुर महोत्सव में प्रस्तुति देने के लिए गोरखपुर पहुँचे। कार्यक्रम से पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई।
मुलाक़ात के बाद बादशाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम योगी की सबसे बड़ी ताकत उनका अनुशासन और संवेदनशीलता है। बादशाह ने इस मुलाक़ात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं।
बताया गया है कि मुख्यमंत्री से भेंट से पहले सिंगर बादशाह ने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया, गोरखपुर महोत्सव में बादशाह की प्रस्तुति को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
यह मुलाक़ात और कार्यक्रम दोनों ही सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।







