समर कैंप में टॉपर बताएंगे पढ़ाई का तरीका

महराजगंज : माध्यमिक स्कूल के टापर्स अब अन्य विद्यार्थियों को तैयारी और पढ़ाई के संबंध में टिप्स देंगे, समर कैंप के दौरान नया सवेरा कार्यक्रम के तहत टापर्स बच्चों को सप्ताह में दो दिन आमंत्रित किया जाएगा और वह बच्चों को तैयारी का तरीका सिखाएंगे।

इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव के स्तर से पत्र मिलने के बाद डीआईओएस ने पत्र जारी कर दिया है। जनपद में कुल 278 स्कूलों का संचालन है जिसमें 1.17 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं, समर कैंप 29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों के लिए जहां अनिवार्य किया गया है वही अन्य स्कूलों के लिए ऐच्छिक किया गया है, लेकिन टापर्स को नया सवेरा कार्यक्रम के तहत किसी भी माध्यमिक स्कूल में सप्ताह में दो दिन आमंत्रित किया जा सकता है।

माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के लिए यूपी बोर्ड के टापर्स की मदद ली जाएगी, नया सवेरा कार्यक्रम के तहत हाईस्कूल और इंटर मीडिएट परीक्षा में टॉपर रहे मेधावियों को समर कैंप में आमंत्रित किया जाएगा

Related Posts

महराजगंज में गैस संकट गहराया, तीन दिन से गोदाम के चक्कर काट रहे उपभोक्ता:
  • March 11, 2026

महराजगंज के मिठौरा ब्लॉक स्थित मिश्रवलिया इंडियन गैस गोदाम पर रसोई गैस की भारी किल्लत सामने आई है, सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में रात 2 बजे…

Continue reading
खाड़ी में युद्ध तेज, दिल्ली में हाई लेवल बैठक, पीएम Narendra Modi का बड़ा निर्देश:
  • March 11, 2026

खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध से हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। वैश्विक ऊर्जा संकट भी गहराता जा रहा है, तेल और गैस की आपूर्ति पर असर पड़ने से…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 13 साल से कोमा में पड़े युवक को इच्छामृत्यु की मंजूरी:
महराजगंज में गैस संकट गहराया, तीन दिन से गोदाम के चक्कर काट रहे उपभोक्ता:
खाड़ी में युद्ध तेज, दिल्ली में हाई लेवल बैठक, पीएम Narendra Modi का बड़ा निर्देश:
अस्थि विसर्जन को निकला बेटा, रास्ते में हुई दर्दनाक मौत से गांव में मातम:
अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया की जीत पर MS Dhoni का खास संदेश: