ईद-उल-फितर 2026: चांद के दीदार पर निर्भर तारीख, जानिए सऊदी और भारत का पूरा अपडेट:

रमजान का पाक महीना अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और हर किसी की नजरें आसमान में दिखने वाले शव्वाल के चांद पर टिकी हुई हैं।

दरअसल, इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद-उल-फितर का त्योहार शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है और इसकी सटीक तारीख पूरी तरह चांद के दीदार पर निर्भर करती है। इस समय पूरी दुनिया की निगाहें सऊदी अरब में चांद दिखने पर टिकी हुई हैं।

अगर सऊदी अरब में 19 मार्च को ईद का चांद नजर आता है, तो वहां 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी। वहीं भारत में इसके एक दिन बाद यानी 21 मार्च को यह त्योहार मनाया जाएगा।

सऊदी अरब में ईद का चांद 18 मार्च 2026 की शाम को देखा जाएगा। अगर इसी दिन चांद नजर आ जाता है, तो वहां 19 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। लेकिन अगर 18 मार्च को चांद नहीं दिखता है, तो 19 मार्च को फिर से चांद देखा जाएगा और इस स्थिति में 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी।

अधिकांश खगोलीय विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार रमजान 30 दिनों का हो सकता है, जिसके चलते सऊदी अरब समेत कई खाड़ी देशों में 20 मार्च को ईद होने की संभावना ज्यादा है। हालांकि, ईद की आधिकारिक घोषणा चांद के दीदार के बाद ही की जाएगी।

भारत में आमतौर पर ईद, सऊदी अरब के एक दिन बाद मनाई जाती है। ऐसे में अगर सऊदी अरब में 20 मार्च को ईद होती है, तो भारत में 21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी।

  • Related Posts

    महराजगंज में उज्ज्वला योजना के तहत 2.58 लाख परिवारों को मिलेगा सब्सिडी का लाभ, 200 महिलाओं को दिए गए डेमो चेक:
    • November 4, 2026

    महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ₹1,500 करोड़ की सब्सिडी डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस क्रम में महराजगंज जनपद में…

    Continue reading
    महराजगंज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, ‘eMediCare+’ मॉडल को मिला प्रथम स्थान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • November 3, 2026

    महराजगंज। महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए अविष्कार फाउंडेशन की राज्य स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *